फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंदक में घुसी एंबुलेंस, जच्चा बच्चा समेत तीन जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। महिला की डिलवरी कराकर लौट रही एंबुलेंस खंदक में जा घुसी। हादसे में नवजात, महिला व चालक को चोट लगी हैं। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दूसरी एंबुलेंस से तीनों को अस्पताल भेजा। इसके बाद एंबुलेंस को जेसीबी से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के ग्राम कुसमरा निवासी रोहित की पत्नी खुशबू नवजात शिशु के साथ उरई स्थित अस्पताल से एंबुलेंस में सवार होकर घर लौट रही थी। एंबुलेंस जब आटा इटौरा रोड से होकर गुजरी तो वहां पर बारिश के चलते सड़क किनारे की मिट्टी धंसी हुई थी। एंबुलेंस चालक सुनील निवासी कन्नौज ने ओवरटेक करने में एंबुलेंस को किनारे किया। इस पर तेज रफ्तार एंबुलेंस खंदक में चली गई। इससे महिला व बच्चा जख्मी हो गए। ड्राइवर को भी हल्की चोट आई। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची इटौरा चौकी पुलिस ने तत्काल दूसरी एंबुलेंस बुलाकर तीनों घायलों को उरई अस्पताल भेजा। पुलिस का कहना है कि फिलहाल तीनों की स्थिति ठीक है और उन्हें अस्पताल में इलाज दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें