फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार। सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने निर्माण कार्य बंद कराकर जाम लगाकर ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ठेकेदार को मौके पर बुलाकर ग्रामीणों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी की ओर से सिरसाकलार के इटहिया से कुसमरा तक लगभग छह किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसमें डामरीकरण का कार्य चल रहा है। रविवार को इटहिया गांव के बाशिंदों ने सड़क निर्माण में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग न किए जाने का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य बंद करवा दिया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने भूरेश्वर मंदिर के पास जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर ठेकेदार को बुलवाया और किसी तरह ग्रामीणों को शांत कराया। ठेकेदार का कहना है कि सड़क का निर्माण मानकों के अनुरूप ही कराया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि मौजूदा सड़क डाले जाने के दो दिन बाद ही उखड़ने लगी है। इस पर ठेकेदार ने सड़क की मरम्मत का आश्वासन दिया। तब जाकर लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका। प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान नारायण सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य शत्रुघ्न नगाइच रविकांत दीक्षित, गणेश, छेदालाल आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें