फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आटा और निबहना ने जीते मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। पंडित गोविंद नारायण तिवारी स्टेडियम आटा में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत रविवार को खेले गए मैचों में आटा बीएमटी क्रिकेट क्लब और निबहना की टीमों ने मैच जीते।
विज्ञापन

पहले मैच में आटा बीएमटी क्रिकेट क्लब ने लोहाई दीवारा को 34 रन हराया। आटा के कप्तान अमर यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों में चार विकेट पर 86 रन बनाए। इसमें टिंकू ने 16 गेंदो में 24 और कप्तान अमर यादव ने 25 गेंदो पर 38 रन बनाए। जवाब में मैदान में उतरी लोहाई दीवारा की टीम 8 ओवर 6 विकेट के नुकसान पर 52 रन ही बना सकी। आटा टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए 34 रनों से मैच जीत लिया।। आटा टीम के कप्तान अमर यादव को मैन ऑफ द मैच मिला।
दूसरे मैच में निबहना ने और गौरा कला को 30 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए निबहना ने 8 ओवर में 3 विकेट पर 91 रन बनाए। जवाब में गौरा कला की टीम 8 ओवर में 6 विकेट खोकर 61 रन ही बना सकी। निबहना की टीम से शानदार पचास रन बनाने वाले रवि पाल को मैन ऑफ द मैच मिला। इस मौके पर प्राचार्य राकेश द्विवेदी, योगेश पांडेय, अनिल कुमार तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें