सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अनिल कुमार राणा मौके पर पहुंच गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया। जहां टीम ने साक्ष्य एकत्रित किए। बता दें, उमेशचंद्र सात भाइयों में तीसरे नंबर के थे। उधर, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, पूर्व पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता समेत नगर के व्यापारी उमेशचंद्र के घर पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।