फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: पति से कहासुनी के बाद महिला ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। चुर्खी थाना क्षेत्र के जलालपुर चिरगुवां गांव में पति से कहासुनी के बाद महिला ने खेत में नीम के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। देर शाम पत्नी के घर पर न मिलने पर पति खेत पर पहुंचा, जहां उसका शव फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन

जलालपुर चिरगुवां गांव निवासी पनकुरा (65) पत्नी गोपाल यादव बुधवार को करवाचौथ का सामान खरीदने के लिए पति के साथ शहर आई थी। शाम को खरीदारी करने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। रास्ते में गोपाल यादव ने रुककर शराब पी ली। इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद पनकुरा घर पहुंची और वहां से खेत पर चली गई। खेत में उसने नीम के पेड़ पर रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी।
देर शाम गोपाल यादव घर पहुंचा तो पत्नी नहीं मिली। तलाश करते हुए वह खेत पर पहुंचा, जहां पत्नी का शव फंदे पर लटका मिला। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें