फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेट से अधिक दामों पर खाद्य सामग्री बेची तो कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रेट से अधिक दामों पर खाद्य सामग्री बेचने वाले पर प्रशासन ने डंडा चलाने की तैयारी कर ली है। अभिहित अधिकारी डा. प्रियंका सिंह भदौरिया ने जहां तय रेट से अधिक दामों में खाद्य सामग्री बेचने वालों को चेतावनी दी है वहीं शिकायतों के लिए जिला व तहसील स्तर पर हेल्पलाइन नंबर जारी किए। जिसमें आम लोग अधिक रेटों से संबंधित शिकायतें सीधे कर सकें।
विज्ञापन

बता दें कि अनलॉक -3 के दौरान जिले के सभी बाजार सुबह नौ से चार बजे तक खोलने के निर्देश है। ऐसे में कुछ दुकानदार कम खाद्य सामग्रियों को तय रेटों से अधिक दामों में बेचने से बाज नहीं आ रहे हैं। मामले की शिकायतें लगातार जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर व अभिहित अधिकारी को मिल रही है। शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य विभाग ने पिछले सप्ताह बाजारों में अभियान भी चलाया था, लेकिन कार्रवाई के बाद भी कुछ खाद्य कारोबारी मुनाफा कमाने के चक्कर में रेट से अधिक दामों में दूध, दही, पनीर, व किराना के सामान आदि को बेच रहे है। मामले को संज्ञान में लेते हुए रविवार को अभिहित अधिकारी ने सभी खाद्य कारोबारियों को निर्देश दिए है कि वह तय रेट से अधिक दामों में सामग्री न बेचें, शिकायत मिलने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपील की है कि अगर उनसे कोई भी खाद्य दुकानदार अगर रेट से अधिक दाम मांगे तो अपने क्षेत्र के हेल्पलाइन नंबर में फोन कर जानकारी दें।
विज्ञापन

तहसील स्तर पर जारी हेल्पलाइन नंबर
तहसील क्षेत्र हेल्पलाइन नंबर
कालपी 9695608591
उरई ग्रामीण क्षेत्र 6393776499
उरई नगरी क्षेत्र 9453071072
जालौन 94544668448
कोंच 8934978506
माधौगढ़ 9453071072
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें