फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से महिला व बालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा/राठ। थाना क्षेत्र के संधी गांव निवासी उमाचरण की पत्नी संध्या देवी (50) रविवार सुबह घर में कमरे में साफ सफाई कर रही थी। तभी पोंछा लगाते समय उसका हाथ कमरे में रखे कूलर से छू गया और करंट लगने से महिला अचेत होकर गिर गई। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वह आनन फानन में उसे लेकर उरई मेडिकल लाए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर कर दिया। महिला की झांसी जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। महिला के दो पुत्र कल्लू और निक्की व एक पुत्री है। महिला की मौत से घर में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन

राठ संवाद के मुताबिक, ननिहाल आए दो वर्षीय बालक की करंट से मौत हो गई। जालौन के उरई निवासी बलवान सिंह की पत्नी रक्षाबंधन पर अपने मायके मझगवां थाने के बरुआ गांव आई थी। रविवार दोपहर उनका 2 साल का बेटा समर सिंह घर में खेल रहा था। परिजनों के अनुसार कूलर में उतरे करंट की चपेट में आकर वह झुलस गया। परिजन उसे सीएचसी गोहांड ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मझगवां थानाध्यक्ष रामजीत सिंह गौड़ ने बताया किसी ने जानकारी नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें