फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू वाहन की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। मुमताजाबाद मोड़ के पास गुरुवार की दोपहर सड़क किनारे खड़े किसान को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में किसान की की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि किसान रिश्तेदारों के लेने के लिए सड़क पर आया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कदौरा थाना क्षेत्र के मवई अहीर निवासी संतोष विश्वकर्मा (50) गुरुवार की दोपहर मुमताजाबाद के मोड़ के पास सड़क पर रिश्तेदारों को लेने के लिए खड़ा था। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर मौके से भाग गया। हादसे में किसान की मौत हो गई। खेतों में काम कर रहे लोगों ने अन्य ग्रामीणों की सूचना दी। सूचना पर परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी भेजा। मौत खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुत्र अनिल ने बताया कि रिश्तेदारों को लेने के लिए पिता सड़क पर गए थे। रिश्तेदार तो नहीं आए पर मौत की खबर मिल गई। ग्रामीणों ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि संतोष वाहन की चपेट में आकर करीब 50 मीटर तक घसीटता चला गया। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें