कालपी। कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर घायलों को कालपी सीएचसी पहुंचाया।
हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
कालपी कोतवाली क्षेत्र के झांसी कानपुर हाईवे पर जोल्हूपुर के पास सोमवार को कार ने बाइक मे सामने से टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार नरेश (35), देव सिंह (70), आशा (45) सभी निवासी दमनपुर थाना राजपुर जिला कानपुर देहात सड़क पर गिरकर घायल हो गए।
पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। घायलों ने पुलिस को बताया कि वह अपने गांव से महेवा रिश्तेदारी में जा रहे थे।