फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा व बाइक की टक्कर, महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। बागी गांव के पास सोमवार की देर शाम को बैटरी रिक्शा और बाइक की भिड़ंत हो गई। इससें बाइक सवार महिला सहित तीन लोग घायल हो गए थे। घायलों को ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर हालत होने पर महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था। जहां देर रात उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बाइक चालक हेलमेट लगाए था।
विज्ञापन

कदौरा थाना क्षेत्र के बागी गांव के सोमवार की देर शाम बाइक और ई-रिक्शा की आमने-सामने से टक्कर हो गई थी। हादसे में बाइक सवार मुन्नी (45), बहू बाई (24), भतीजा बशीर (30) निवासी लहरा थाना कुरारा जिला हमीरपुर घायल हो गए थे। वह कदौरा से रिश्तेदारी से होकर लौट रहे थे। बाइक बशीर चला रहा था और वह हेलमेट लगाए था। टक्कर लगने के बाद बाइक डिवाइडर से टकरा गई और सवार घायल हो गए थे। ग्रामीणों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां मुन्नी की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वही बाई व बशीर का उपचार सीएचसी में चल रहा है। देर रात मुन्नी की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र नाथ यादव ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, अभी तक तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें