फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर छुट्टा जानवर रोकने के लिए पालिका से मांगा सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। रेलवे ट्रैक में आए दिन मवेशी आकर ट्रेनों के संचालन में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। इसे लेकर रेलवे अब गंभीरता से निदान के उपाय खोज रहा है। शनिवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर एमके गुप्ता ने पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा से इस संबंध में विचार- विमर्श किया। इसके अलावा डीएम को भी एक पत्र लिखकर अन्ना मवेशियों पर लगाम लगाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक पर अन्ना मवेशी ट्रेन संचालन के लिए परेशानी का सबब बने हुए है। सितंबर माह में ही दस बार से ज्यादा अन्ना मवेशियों ने ट्रेन का संचालन रोका है। इसे लेकर रेलवे के उपाय नाकाफी साबित हो रहे हैं। मंडलीय अधिकारियों के निर्देश पर शनिवार को आरपीएफ इंस्पेक्टर ने पालिकाध्यक्ष से चर्चा की और अन्ना घूम रहे गोवंशों के लिए गोशालाओं को सही से संचालित करने का अनुरोध किया। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए मदद भी मांगी। इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्होंने एक पत्र जिला प्रशासन को भी दिया है। जिसमें ट्रैक के किनारे के गांवों में बनी गोशालाओं में अन्ना मवेशियों के लिए इंतजाम करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें