फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फूंका जावेद अख्तर का पुतला

विज्ञापन
शहर के शहीद भगत सिंह चौराहा पर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता जावेद अख्तर का पुतला फूकते - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहीद भगत सिंह चौराहे पर नारेबाजी करते हुए गीतकार व लेखक जावेद अख्तर का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक जावेद अख्तर आरएसएस के खिलाफ की गई अपनी टिप्पणी पर माफी नहीं मांगते है तब तक उनकी कोई फिल्म नहीं चलने दी जाएगी।
विज्ञापन

परिषद के विभाग सह संयोजक निर्मल तिवारी, जिला सह संयोजक चित्रांशु सिंह, तहसील संयोजक सत्यम द्विवेदी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जावेद अख्तर ने आरएसएस पर अभद्र टिप्पणी करते हुए आरएसएस की तुलना तालिबान से की है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

हर्ष कौशिक, अंकित मिश्रा, अभय, कन्हैया द्विवेदी, विवेक, शिवम, अनुज, आयुष,मयंक, विशाल, राजा, सोमिल, आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें