फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार कैदी दो साथियों संग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोर्ट में पेशी के बाद कैदी पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हो गया था। उसकी तलाश के लिए एसपी ने पुलिस की कई टीमों को लगाया था। पुलिस टीम रविवार को कालपी के जंगल में मुठभेड़ के बाद कैदी को उसके दो साथियों के साथ पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए। एसपी रवि कुमार ने सोमवार को पुलिस लाइन में गिरफ्तारी का खुलासा किया।
विज्ञापन

एसपी रवि कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि चार जनवरी को जिला कारागार में निरुद्ध अभियुक्त भूपेंद्र यादव निवासी रावतान, जालौन को पुलिस कालपी कोर्ट में पेशी के लिए लेकर पहुंची थी। पेशी के बाद वह पुलिस अभिरक्षा से हथकड़ी सहित भाग गया था। घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। आरोपी को पकड़ने के
लिए एएसपी राकेश सिंह, सीओ कालपी, एसओजी, सर्विलांस सेल व कोतवाली पुलिस को लगाया गया था। रविवार को पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र के रायढ़ जंगल में मुठभेड़ के बाद कैदी भूपेंद्र यादव उसके साथी सुनील यादव, चंदन यादव निवासी सेवड़ा दतिया, मप्र को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आरोपियों के पास 315 बोर के दो तमंचे, दो कारतूस, एक खोखा, मोबाइल, खाने-पीने की सामग्री बरामद की। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमला, आर्म एक्ट की कार्रवाई की गई। एसपी ने बताया कि भूपेंद्र पर जालौन, कानपुर के बर्रा, अकबरपुर, डेरापुर, औरैया आदि थानों में 27 संगीन मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कालपी कोतवाल संतोष सिंह, उपनिरीक्षक नन्हेलाल, एसओजी प्रभारी अर्जुन सिंह, सर्विलांस प्रभारी योगेश पाठक सहित तीन टीमों के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें