फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी परीक्षा में न बरती जाए लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। 23 जनवरी को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर विकास भवन सभागार में डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पारदर्शिता के साथ परीक्षा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि टीईटी 35 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होनी है। परीक्षा संचालन के लिए एसपी, सीडीओ समेत सभी समस्त केंद्र व्यवस्थापकों को उनकी जिम्मेदारी सौंपी गई। डीएम ने निर्देशित किया कि केंद्रों पर शासनादेश के क्रम में प्रत्येक नियमों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
किसी भी परीक्षा केंद्र पर अधिकारी व कर्मचारी के पास स्मार्ट फोन नहीं होना चाहिए। केवल केंद्र व्यवस्थापक व पर्यवेक्षक को ही फोन ले जाने की अनुमति है। डीआईओएस ने बताया कि सभी परीक्षार्थी परीक्षा समय से 30
विज्ञापन

मिनट पूर्व पहुंचना सुनिश्चित करें। अभ्यर्थी के पास अंतिम डिग्री, डिप्लोमा की मूलप्रति व एक सत्यापित छायाप्रति के साथ फोटोयुक्त पहचानपत्र व डाउनलोड किया गया प्रवेशपत्र होना अनिवार्य है। शासनादेश में अवगत कराया गया है कि राजकीय परिवहन बसों में निशुल्क आवागमन की सुविधा परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेशपत्र की छायाप्रति जमा करने पर प्रदान की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें