फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आटा टोल प्लाजा को बताया नियम विरुद्ध, हटवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। उद्योग बंधु की बैठक में कारोबारी समस्याओं को लेकर चर्चा हुई। डीएम के साथ हुई बैठक में उद्यमियों ने इकाइयों को निर्बाध बिजली का मुद्दा उठाया। बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने आटा टोल प्लाजा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि यह नियम विरुद्ध है और व्यापारियों के हित में नहीं है, इसलिए इसे तत्काल हटवाया जाए।
जिले में औद्योगिक विकास को गति देने और उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए गुरुवार को रानी लक्ष्मीबाई सभागार में व्यापार व उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने की।
विज्ञापन

बैठक में कुल पांच लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि औद्योगिक विकास ही जिले की प्रगति की कुंजी है, इसलिए विभागीय अधिकारी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना समेत अन्य ऋण योजनाओं की समीक्षा की और बैंकों को निर्देशित किया कि स्वीकृत आवेदनों पर समयबद्ध ढंग से ऋण वितरण सुनिश्चित किया जाए।
उद्यमियों की ओर से उठाए गए विद्युत आपूर्ति और लोड वृद्धि से जुड़े विषय पर जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि औद्योगिक संस्स्थाओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराई जाए और कनेक्शन में किसी प्रकार की बाधा न हो। वहीं, एनएच-27 पर उरई-कालपी मार्ग पर औद्योगिक इकाइयों के लिए सर्विस रोड निर्माण पर भी चर्चा हुई।
जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के प्रस्ताव पर असंतोष जताते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। भूमि संबंधी प्रकरणों पर चर्चा करते हुए जिलाधिकारी ने राजस्व विभाग और विकास प्राधिकरण को आदेश दिए कि औद्योगिक इकाइयों से जुड़े सभी मामलों का शीघ्र निस्तारण कर उद्योगपतियों को राहत दी जाए।
विज्ञापन

बैठक में व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने आटा टोल प्लाजा का मुद्दा उठाया और कहा कि यह नियम विरुद्ध है और व्यापारियों के हित में नहीं है, इसलिए इसे तत्काल हटाया जाए। इस अवसर पर सीडीओ केके सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा, उपायुक्त उद्योग प्रभात यादव, वाणिज्यकर उपायुक्त अमित यादव, उद्यमी संतोष गुप्ता, नरेंद्र तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें