फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: महिला ने एंबुलेंस में दिया चार बच्चों को जन्म, तीन लड़की एक था लड़का; कुछ देर बाद ही मातम में बदल गई खुशी

Fri, 19 Jul 2024 09:03 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन

सार

Jalaun News: डॉक्टर मनीष राजपूत, स्टाफ नर्स रूचि ने बताया कि डिलेवरी कम दिनों के होने से सभी नवजात शिशुओं का वजन सात, व साढ़े सात ग्राम था, जो कि सामान्य शिशु के वजन से कम है। सभी नवजात शिशुओं सहित महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
जालौन में महिला ने दिए चार बच्चों को जन्म - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एंबुलेंस से डिलेवरी के लिए आ रही महिला को कुरसेडा़ के पास प्रसव पीड़ा हुई। चालक, परिचालक ने एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया। एंबुलेंस चालक ने जज्जा- बच्चा को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने नवजात शिशुओं का कम बजन के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Trending Videos

यूपी के जालौन स्थित माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के गोहन निवासी रवि राजपूत की पत्नी श्रीदेवी को शुक्रवार दोपहर प्रसव पीड़ा हुई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से महिला सीएचसी अस्पताल माधौगढ़ आ रही थी। एंबुलेंस कुरसेडा़ गांव के पास पहुंची थी कि महिला को प्रसव पीड़ा हुई। चालक विकास कुमार, एमटी मुनेश कुमार ने महिला उर्मिला, मनोज कुमार के सहयोग से सुरक्षित डिलेवरी कराई। महिला ने तीन लड़की एक लड़का को जन्म दिया। एंबुलेंस चालक ने जज्जा बच्चा को सीएचसी में भर्ती कराया। 
विज्ञापन

डॉक्टर मनीष राजपूत, स्टाफ नर्स रूचि ने बताया कि डिलेवरी कम दिनों के होने से सभी नवजात शिशुओं का वजन सात, व साढ़े सात ग्राम था, जो कि सामान्य शिशु के वजन से कम है। सभी नवजात शिशुओं सहित महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक साथ चार बच्चों के जन्म लेने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। बच्चों को देखने के लिए लोगों का तांता लग गया। सीएचसी माधौगढ़ में पलंग में लेटे नवजात शिशु।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें