कोंच। कस्बे के जयप्रकाश नगर में बृहस्पतिवार रात घर का दरवाजा खोलते समय सांप के डसने से युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया।
जयप्रकाश नगर निवासी रोहित यादव (25) बृहस्पतिवार रात घर का दरवाजा खोल रहा था। इसी दौरान दरवाजे के पास मौजूद सर्प ने उसे डस लिया। कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी तो परिजन घबरा गए। वे उसे बिना देर किए सीएचसी ले गए, जहां उसका उपचार किया गया। (संवाद)