Orai News: माधौगढ़ ब्लॉक स्थित बूथ संख्या 230 पर भाजपा प्रत्याशी की फोटो, कमल चुनाव चिह्न और विवरण वाली पर्चियां बांटे जाने की शिकायत सामने आई है। सपा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की और कार्रवाई की मांग उठाई।
उरई जिले में माधौगढ़ ब्लॉक के बूथ संख्या 230 पर भाजपा प्रत्याशी की फोटो, कमल का चुनाव चिह्न और अन्य विवरण वाली पर्चियां बांटे जाने की शिकायत सामने आई है। समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक फेसबुक और एक्स खाते पर पोस्ट कर चुनाव आयोग से मामले की शिकायत की।
विज्ञापन
साथ ही, जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मामले का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी समीर ने एसडीएम माधौगढ़ को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने एसडीएम से मामले की स्पष्ट और तथ्यात्मक आख्या उपलब्ध कराने को कहा है।