फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चारपाई पर सो रहे मां-बेटे को सांप ने डसा, पुत्र की मौत

Sun, 22 Sep 2024 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। चारपाई पर सो रहे मां-बेटे को सांप ने डस लिया। जानकारी होने पर परिजन दोनों को अस्पताल ले गए, जहां पुत्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

चुर्खी थाना क्षेत्र के सरसई गांव निवासी अख्तर खां की 30 वर्षीय पत्नी शबनम व पांच वर्षीय बेटा अतीक चारपाई पर सो रहे थे। शुक्रवार की रात उन्हें सांप ने डस लिया। जिस पर महिला ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। हालत बिगड़ती देख परिजनों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने पुत्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला की गंभीर हालत होने पर उसे मेडिकल कालेज में रेफर कर दिया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें