फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बंद पिज्जा शॉप में लगी आग, लाखों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर के स्टेशन रोड पर स्थित पिज्जा शॉप में बुधवार को अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। बंद दुकान से धुआं निकलता देख आस पड़ोस के लोगों ने दमकल को सूचना दी। आग से आसपास के दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। पहुंची दमकल टीम ने एक घंटे में आग पर काबू पाया, तब तक दुकान का लाखों का सामान जल गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तुलसी नगर निवासी विनय कुमार स्टेशन रोड पर गांधी डिग्री कॉलेज वाले रास्ते पर पिज्जा शॉप खोले हैं। बुधवार को बंद दुकान में अचानक धुआं निकलने लगा। इस पर पड़ोसी दुकानदारों ने विनय को सूचना देते हुए दमकल को भी जानकारी दी। दमकल कर्मियों ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखी मशीन के साथ-साथ वहां रखा अन्य सामान जल गया। दुकानदार ने बताया कि आग से उसका करीब दो लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी, इसकी कोई जानकारी उसे नहीं है। सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि आग लगने की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें