फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मेले में 91 प्रगतिशील किसान सम्मानित

विज्ञापन
फोटो-19-महिला किसान को सम्मानित करते जिला पंचायत अध्यक्ष व अन्य। संवाद
विज्ञापन
उरई। पूर्व प्रधानमंत्री, किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान जमुना पैलेस में कृषि विभाग के तत्वावधान में किसान मेले का आयोजन किया गया। इसमें 91 प्रगतिशील किसान सम्मानित किए गए। मेले में कृषि, उद्यान, पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य, रेशम सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां जैविक खेती, फसल विविधीकरण, सिंचाई प्रबंधन एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों की व्यावहारिक जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने जीवन भर किसानों के अधिकार, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए संघर्ष किया। आज केंद्र व प्रदेश में की सरकार उनके विचारों को धरातल पर उतारते हुए किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। जालौन बुंदेलखंड क्षेत्र में कृषि के क्षेत्र में अग्रणी स्थान बनाए हुए है। उन्होंने किसानों से नवीन तकनीक अपनाने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और वैज्ञानिक खेती की ओर अग्रसर होने का आह्वान किया। डीएम राजेश कुमार पांडेय ने कहा कि जिन किसानों ने खेती-किसानी के क्षेत्र में जनपद का नाम रोशन किया है, वे वास्तव में सम्मान के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि खेती एक चुनौतीपूर्ण कार्य है, जो मौसम और प्राकृतिक आपदाओं पर निर्भर करता है।
सरकार की योजनाएं किसानों के लिए संबल का कार्य करती हैं। वर्तमान में जनपद में गेहूं की बोआई लगभग पूर्ण हो चुकी है, पलावा का कार्य चल रहा है तथा यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। डीएम ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई व्यापारी निर्धारित मूल्य से अधिक दाम वसूल करता है तो उसकी तत्काल कंट्रोल रूम में शिकायत करें जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त विधिक कार्यवाही की जाएगी। नहरों के ओवरफ्लो की घटनाओं पर भी संज्ञान लेते हुए सिंचाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान भाकियू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम लंबरदार, महासचिव राजवीर सिंह जादौन, भारतीय किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष साहब सिंह चौहान,भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सूर्य नायक ने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में जनपद स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जिसमें कृषि, उद्यान, पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य एवं रेशम विभाग की ओर से सुशील कुमार, ओमप्रकाश कौशिक, रतन सिंह, विजय सिंह, लक्ष्मीनारायण चतुर्वेदी, हृदय नारायण, कुसुम खन्ना, अनिरुद्ध, गोविंद सिंह, सूरज सिंह, मोहित सिंह, महेश सिंह, संतोष, रामकिशन, गणेश प्रसाद, हरि सिंह सहित 91 प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान प्रदान किया मेले में एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार, सीडीओ केके सिंह, उप कृषि निदेशक एसके उत्तम, जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें