फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिरी की सूचना न देने पर केंद्र व्यवस्थापक का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बुंदेलखंड इंटर कालेज कोटरा के केंद्र व्यवस्थापक का जिला विद्यालय निरीक्षक ने वेतन रोक दिया। उन पर बोर्ड परीक्षा में गैरहाजिर रहने वाले परीक्षार्थियों की सूचना यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड न कराने का आरोप है।
विज्ञापन


उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि समय से सूचना अपलोड न कराने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 7 फरवरी से शुरू हो गईं हैं। लेकिन बुंदेलखंड इंटर कालेज कोटरा के केंद्र व्यवस्थापक कृष्ण अवतार चतुर्वेदी ने 7 व 8 फरवरी को हुई बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों की गैरहाजिरी की सूचना को यूपी बोर्ड की वेबसाइट पर अब तक अपलोड नहीं किया है।

जो उनकी लापरवाही का प्रतीक है। इस पर उनका अग्रिम आदेशों तक वेतन रोका जाता है। उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया है। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि अब हर परीक्षा व प्रत्येक पाली में प्रश्नपत्र शुरू होने के दो घंटे के भीतर परीक्षार्थियों की गैरहाजिरी का विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करा दें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें