फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियो ने बाइक में मारी टक्कर दो छात्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रहे छात्रों की बाइक में स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दो छात्र सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। लहूलुहान हालत में पड़े युवकों को राहगीरों ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के जयपुरा निवासी सत्यम (19) पुत्र सत्य नारायण व रविपाल (18) पुत्र श्रीराम निवासी दौलतपुरा मंगलवार दोपहर एएनडी स्कूल से हाईस्कूल की परीक्षा देकर बाइक से अपने घर आ रहे थे। जब उनकी बाइक बघौरा बाईपास स्थित एक नर्सिंगहोम के पास पहुंची तो कालपी की ओर से आ रही स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल होकर गिर पड़े। राहगीरों ने लहूलुहान हालत में पड़े छात्रों को राजकीय मेडिकल कालेज उरई पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है। स्कार्पियो चालक मय गाड़ी से मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें