फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

19 जोड़ों ने रखा दांपत्य जीवन में पहला कदम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (जालौन)। डकोर ब्लाक परिसर में सर्वसमाज के 19 जोड़ों का सामूहिक विवाह हुआ। गाजे-बाजे के बीच सभी जोड़ों ने अग्नि के समक्ष सात फेरे लेकर एक दूसरे को वरमाला पहनाई। मुख्य अतिथि सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने सभी दंपतियों को प्रमाणपत्र देकर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि जिन गरीब कन्याओं का विवाह हुआ है, उन्हें मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री की ओर से संचालित योजनाओं के तहत शौचालय व आवास दिलाया जाएगा। उन्हें शासन की हर योजना का लाभ दिलाया जाएगा। एडीओ पंचायत बलवीर सिंह सेंगर ने कहा कि जिन जोड़ों के पास शौचालय नहीं है, उन्हें तीन दिन के अंदर शौचालय का पैसा दे दिया जाएगा। खंड विकास अधिकारी सुदामा शरण ने सभी जोड़ों को 35-35 हजार की चेक दी।

इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, एडीओ समाज कल्याण ज्ञानेंद्र सिंह ने भी विचार रखे। इस दौरान कंचन संग माताप्रसाद, माया संग रंजीत, ममता संग स्वतंत्र कुमार, कोमल संग ज्ञानेंद्र, प्रियंका संग वीरसिंह, निर्मला संग आशीष, सावित्री संग आशीष, पूजा संग बुद्ध सिंह, अंबिका देवी संग प्रवीण, रजनी संग अनिल, प्रवेश कुमाची संग धर्मसिंह, आसमा संग अनूप, विवेका संग जितेंद्र, शिल्पी संग रविशंकर, सोनम संग हीरालाल, निशा संग भानु, सीमा संग रानू, सोनम संग कुलदीप, शालिनी संग अन्नू ने एक दूसरे संग जीने साथ रहने का वादा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें