फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर फिसलने से किशोरी नहर में गिरी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद (जालौन)। मां के साथ नहर में कपड़े धोने गई किशोरी का पैर फिसल गया, जिससे वह नहर में गिरकर डूब गई। मां के चीखने चिल्लाने पर आसपास खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण दौड़े और नहर में किशोरी की खोजबीन शुरू कर दी। सूचना पर पहुंचे सीओ संतोष कुमार ने नहर का पानी बंद करवाकर व गोताखोरों से खोजबीन कराई। काफी मशक्कत के बाद देर रात किशोरी का शव नहर की झाड़ियों में फंसा मिला।
विज्ञापन


डकोर थाना क्षेत्र के टिमरो गांव निवासी ओमप्रकाश की 12 वर्षीय पुत्री नीलम सोमवार की दोपहर नहर पर मां के साथ कपड़े धोने गई थी। कपड़े धोते समय अचानक पैर फिसलने से वह पानी में डूब गई। मां के चीखने चिल्लाने पर आसपास मौजूद लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने नीलम की खोजबीन की। जब कहीं पता न चला तो थाना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने नहर पर पहुुंचकर गोताखोरों को बुलवाया। सूचना पाकर पहुंचे सीओ संतोष कुमार ने नहर का पानी बंद करवाया। देर रात जब पानी का बहाव जब कम हुआ तो गोताखोरों को नहर में लगी झाड़ियों में किशोरी का शव फंसा मिला। पुलिस ने नीलम को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें