उरई। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के ट्रायल में जिला क्रिकेट एसोसिएशन जालौन जोन के 13 खिलाड़ियों का चयन स्टेट ट्रायल के लिए किया गया। इसमें जालौन के चार, इटावा के चार और औरैया के पांच खिलाड़ी शामिल हैं। जालौन से निश्चय कुशवाहा, आशीष कुमार, अनुज कुशवाहा, अनुकल्प सोनी तो इटावा से राहुल कुमार, राज प्रताप सिंह, ओम प्रिय शाक्य व संचित यादव हैं। इसी तरह औरैया जनपद से ओमप्रकाश, सुविज्ञ त्रिपाठी, दिवांशु शर्मा, विजय पाल, मुजम्मिल का चयन हुआ है।
डीसीए जालौन जोन के सचिव विकास कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों के चयन की सूचना यूपीसीए की ईमेल से भेजी गई है। जोन और जिले के खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है कि अब जिले से अच्छे खिलाड़ी निकल रहे हैं। सभी खिलाड़ियों को 22 तारीख को कमला क्लब, कानपुर में सुबह 8.30 बजे अपने दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट करना है। (संवाद)