फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर की निधि ने दिल्ली की मुस्कान को पटका

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। क्षेत्र के ग्राम गुलौली में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अंतरराज्यीय दंगल का आयोजन किया गया। सोमवार को हमीरपुर की निधि ने दिल्ली की मुस्कान को पटकनी देकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

हर साल सूर्य मंदिर को यादगार बनाने के लिए ब्लॉक क्षेत्र के गांव गुलौली में दंगल होता है। दंगल से एक दिन पहले सूर्य मंदिर प्रांगण में विशाल ग्रामीण मेला लगता है। इसमें दूरदराज के गांव से आए हजारों भक्तगण सूर्य कुंड में स्नान करने के बाद भगवान भास्कर की पूजा अर्चना करते हैं।
सोमवार को दंगल में हमीरपुर की पहलवान निधि और दिल्ली की मुस्कान के बीच कुश्ती रही। निधि (हमीरपुर) ने मुस्कान दिल्ली को पटकनी देकर 10 हजार का इनाम जीता। हरदोई के प्रीतम पहलवान ने उन्नाव के चांद पहलवान को, मुकेश नैनापुर ने अतुल निभाना को, मोहर सिंह सधारा ने अंकित झांसी को धूल चटाकर प्रतियोगिता जीती। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी अजहर बेग, समाजसेवी ठेकेदार हाजी अनीस खान, नरेंद्र तिवारी, सपा नेता विनोद चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें