फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंका

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। रविवार की रात सबस्टेशन कालपी में स्थित किला घाट फीडर की लाइन में फाल्ट होने से एमएसवी इंटर कालेज चौराहे में स्थापित 100 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे जुड़े मिर्जामंडी तथा दमदमा मुहल्ले की आपूर्ति ठप हो गई। रातभर लोग बिजली न आने से भीषण गर्मी में परेशान रहे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह दोनों मुहल्ले के लोगों को जल संकट का भी सामना करना पड़ा। अधिकांश घरों में मोटर न चल पाने की वजह से जल आपूर्ति नहीं आ सकी। ऐसे में लोग मुहल्ले में लगे हैंडपंप से पानी भरने को मजबूर दिखे। उपखंड अधिकारी आदर्श राज ने बताया कि जल्द ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें