फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अटल हार सकते हैं तो मोदी क्या चीज हैं'

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी से कांग्रेस-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी और रालोद नेता अमर सिंह ने मोदी पर हमला करते हुए कहा कि लोग कहते हैं कि मोदी अटल से ज्यादा लोकप्रिय नेता हैं। जबकि मैं कहता हूं कि मोदी अटल बिहारी वाजपेयी के घुटने के बराबर भी नहीं है। जब अटल जैसा लोकप्रिय नेता हार सकता है, तो मोदी क्या चीज हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन

दंगों पर सपा सरकार नाकाम

आगरा सीट पर गठबंधन के प्रत्याशी उपेंद्र सिंह के केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि प्रदेश की सपा सरकार मुजफ्फरनगर दंगों पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद भी खुद को निर्दोष बता रही है।

सपा मुखिया और मुख्यमंत्री दंगों में विरोधी पार्टियों का हाथ बता रहे हैं, जो सुप्रीम कोर्ट की अवहेलना है। आम आदमी पार्टी जितनी तेजी से बढ़ी, उतनी ही तेजी से गिर भी गई। बसपा दलित-अल्पसंख्यकों का वोट लेकर भी उनके विकास के लिए काम नहीं कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें