फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति, पत्नी और साली ने एक साथ फांसी लगाई

Mon, 13 May 2013 01:31 AM IST
कानपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्याणपुर के अशोक नगर खलवा में रविवार सुबह पति, पत्नी और साली के शव एक ही कमरे में फांसी पर लटके मिले।
विज्ञापन


पति-पत्नी एक ही साड़ी से और साली का शव दूसरी साड़ी से झूल रहा था। पुलिस घटना के पीछे आर्थिक तंगी और अवैध संबंधों को वजह मान रही है।

अशोक नगर खलवा में रामादेवी (65) का घर है। परिवार में तीन बेटे और दो बेटियां थीं। छोटा बेटा रमेश उर्फ बुद्धि मां के साथ रहता है।

रामादेवी ने बताया कि तीन साल पहले बड़ी बेटी दुर्गा अपने पति गुड्डू प्रजापति और दो बच्चों अंजली (9) और करन (6) के साथ यहीं आकर रहने लगी। करीब डेढ़ साल पहले छोटी बेटी माया भी यहीं आ गई।

उसी समय गुड्डू प्रजापति और माया में अवैध संबंध का आरोप लगाकर माया के पति ने उसे छोड़ दिया। दुर्गा को आपत्ति न होने से तीनों साथ में रहने लगे।

रामादेवी ने बताया कि शनिवार रात वह बुद्धि के साथ छत पर सोने चली गई। भोर में करीब चार बजे नातिन अंजली भागती हुई छत पर आई और उसने बताया कि मां-पापा, सब लटक गए।
विज्ञापन


यह सुनते ही वह और बुद्धि नीचे भागे। यहां गुड्डू, दुर्गा और माया तीनों साड़ी के फंदे से लटके मिले। नब्ज थम चुकी थी। रामादेवी और बच्चों की चीख-पुकार सुन आसपास के लोग जुट गए।

पड़ोसी सुरेंद्र कुमार गुप्ता ने कई बार 100 नंबर मिलाया लेकिन फोन नहीं उठा। तब कहीं से कल्यानपुर इंस्पेक्टर का नंबर लेकर डायल किया गया। थोड़ी देर में थानाप्रभारी सत्येंद्र तिवारी, चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे।

रामादेवी ने बताया कि गुड्डू को पथरी थी। इलाज में काफी रुपये खर्च किए लेकिन फायदा नहीं हुआ। उनको लगता है कि गरीबी से परेशान होकर तीनों जान दे दी है।

एसपी मनोज सोनकर, एसीएम-6, सर्किल इंस्पेक्टर भुल्लन यादव और फोरेंसिक टीम ने भी जांच-पड़ताल की। फौरी तौर पर माना गया कि आर्थिक तंगी खुदकुशी की वजह हो सकती है। घर की हालत दयनीय थी।
विज्ञापन


प्रारंभिक छानबीन में सामने आया कि पहले साली ने फांसी लगाई। इसके बाद एक ही साड़ी से पति-पत्नी ने फांसी लगा ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी से मौत की पुष्टि हुई है।

सर्किल इंस्पेक्टर ने बताया कि जांच में पता चला कि तीनों एक ही बिस्तर पर सोते थे। ऐसे में अवैध संबंधों से इंकार नहीं किया जा सकता।

संभव है रात में किसी बात पर विवाद हुआ और साली ने फांसी लगा ली। जब लगा कि पति-पत्नी फंस सकते हैं तो वह भी फांसी पर झूल गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें