फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकतरफा प्यार में पागल युवक ने खेला खूनी खेल

Mon, 13 May 2013 12:59 AM IST
आगरा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इकतरफा इश्क में पागल युवक ने रविवार की दोपहर कथित प्रेमिका के घर में खूनी खेल खेला।
विज्ञापन


शादी से इनकार करने पर महिला को गोली मार दी। जान बचाकर महिला घर के बाहर भागी तो सिरफिरे युवक ने दौड़ा लिया और फिर गोली चला दी।

लहूलुहान महिला ने पड़ोसी के घर में घुसकर जान बचाई, लेकिन युवक ने महिला के घर में घुसकर खुद को गोली मारकर जान दे दी।

घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला को एसएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना एत्माद्दौला क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला रविवार दोपहर करीब 12 बजे अपने घर में खाना बना रही थी, जबकि उसके दो बच्चे बाहर खेल रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान हनुमान नगर, एत्माद्दौला निवासी देवेंद्र कश्यप तमंचा लेकर घर में घुस आया। उसने आते ही महिला को पति का साथ नहीं छोड़ने पर धमकी दी और गोली चला दी।

गोली महिला के हाथ में लगी। वह चीखती हुई घर से बाहर भागी। उसके पीछे देवेंद्र भी तमंचा लेकर भागा। महिला पड़ोस के घर में घुसने लगी, तभी उसने दूसरी गोली चला दी।
विज्ञापन


मौका पाकर पड़ोसन ने दरवाजा बंद कर लिया। चीखपुकार सुन आसपास के लोग एकत्र हो गए। इस पर देवेंद्र पीड़ित महिला के घर में घुस गया। कुछ लोगों ने बाहर से कुंडी लगा दी।

इसके बाद बाद देवेंद्र ने महिला के कमरे में जाकर अपनी कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सिटी पवन कुमार, सीओ छत्ता आरके सिंह पहुंचे। पुलिस ने दरवाजा खोला, लेकिन तब तक देवेंद्र की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन


घायल महिला का कहना है कि देवेंद्र दो साल से उसे जबरन शादी करने का दबाव डाल रहा था। वह कहता था कि अगर उसके साथ शादी नहीं की तो पति और बच्चों को मार डालेगा। शादी से इनकार करने पर वह उसे मारने आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें