फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग: ‘नाक कटा रही थी बेटी... घोंट दिया गला’

Thu, 25 Apr 2013 12:08 AM IST
गाजियाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरप्रदेश के भोजपुर में आनर किलिंग का मामला सामने आया है। एक बाप ने सिर्फ इसलिए बेटी को मौत डाला, क्योंकि उसे शक था कि उसकी बेटी कई युवकों ने संपर्क में है।
विज्ञापन


हत्यारोपी पिता संसार सिंह को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी के सामने हत्यारोपी ने कहा कि उसे कोई पछतावा नहीं है। बेटी का चरित्र खराब हो चुका था और नाक कटा रही थी।

रस्सी से गला घोंटकर उसे मार डाला, उसकी चीख न निकले इसके लिए उसके मुहं में कपड़ा ठूंस दिया था और पेट में घुटना रखा था।

शव को बोरे में भरकर ट्रैक्टर-ट्राली में गन्ने की पुलियों के नीचे छिपाकर ले गया और डिडोली पुल के नीचे गंगनहर में फेंक दिया था।

एसएसपी ने बताया कि दीपा की शादी छह साल पहले रईसपुर में हुई थी। वह इंटरमीडिएट तक पढ़ी थी। 19 अप्रैल को मसूरी में गालंद राजवाहे पर उसका शव मिला था। 21 अप्रैल को शव की पहचान हुई थी।
विज्ञापन


इस दौरान संसार सिंह ने मोदीनगर थाने में बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी, उसके गायब होने के पीछे उसके ससुरालियों का हाथ बताया था।

पुलिस ने छानबीन की तो ससुरालवाले बेकुसूर निकले और शक की सुई संसार सिंह पर ही टिक गई।

उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो गुत्थी सुलझ गई। संसार ने बताया दीपा न ससुराल में रुकती थी और न ही मायके में। कई-कई दिन गायब रहती थी। उसके पास से कई मोबाइल सिम मिले थे।

वह कई युवकों के संपर्क में थी। समाज में बदनामी हो रही थी। इस वजह से उसका तलाक होने वाला था। 18 अप्रैल की रात जब परिवार के सदस्य सो गए, तब उसने वारदात को अंजाम दिया।

एक कहानी ये भी... 11 लाख के लिए मारा
दीपा हत्याकांड की वजह 11 लाख रुपये भी बताए जा रहे हैं, जो उसके ससुरालवालों ने तलाक के लिए रजामंदी होने पर दिए थे।

चर्चा है कि 11 लाख हड़पने को ही संसार ने हत्या की है, हालांकि संसार का कहना है कि तलाक की बात तय हो गई थी, इसमें 11 लाख मिलने थे। लेकिन तलाक हो ही नहीं पाया, इससे पहले ही हत्या कर दी, इसलिए पैसे नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें