फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को नहीं देखा गया ये प्यार और...

Sat, 23 Feb 2013 09:05 AM IST
मेरठ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
झूठी शान की खातिर चचेरी बहन की हत्या करने का एक घृणित मामला सामने आया है। मामला इंचौली थानाक्षेत्र के कसेरू बक्सर का है। होमगार्ड राकेश कुमार की बेटी मोनिका (16) का पड़ोसी सोनू के साले मोनू उर्फ ब्रजमोहन निवासी गुलावठी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मोनू एक साल से कसेरू बक्सर में ही अपने जीजा के साथ बाइक सर्विस का काम कर रहा है। मोनिका एक स्कूल में कक्षा ग्यारह की छात्रा थी। एक पखवाड़ा पहले मोनिका ने मोनू के साथ भागकर कोर्ट मैरिज कर ली थी। छात्रा के परिजन इस शादी से नाखुश थे। दस दिन पहले परिजनों ने ही मोनिका को बरामद किया था, जबकि मोनू फरार हो गया था।
विज्ञापन


शुक्रवार को राकेश अपने भतीजे अरुण पुत्र सतपाल को मोनिका की देखरेख का जिम्मा सौंपकर परिवार समेत मेरठ कचहरी में किसी काम से आए थे। इसी दौरान अरुण की मोनिका से प्रेम विवाह को लेकर कहासुनी हुई। गुस्से में आकर अरुण ने मोनिका की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही इंचौली थाने पहुंचकर पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और घटनास्थल पर पहुंची। एसओ इंचौली विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी ने ऑनर किलिंग में चचेरी बहन की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है।   

चाचा के घर रहता था अरुण
राकेश ने बताया कि आठ दिन पहले अरुण की मां का स्वर्गवास हो गया था। इसके बाद से अरुण उन्हीं के पास रह रहा था। परिवार में मोनिका के प्रेम विवाह को लेकर आएदिन विवाद होता था। स्थानीय लोगों का कहना था कि मोनिका की हत्या के बाद परिजनों ने कोई पछतावा नहीं है।
विज्ञापन


हत्या कर थाने पहुंचने का तीसरा मामला
इंचौली क्षेत्र में बेटी की हत्या के बाद थाने पहुंचकर जुर्म कबूल करने का यह तीसरा मामला है। दो माह पहले कसेरू बक्सर में बेटी की हत्या की गई थी। छह माह पहले नंगला शेखू गांव में बेटी की गर्दन काटकर हत्या की गई थी। इन दोनों वारदातों में भी आरोपी ने खुद ही थाने पहुंचकर जुर्म कबूल किया था। वहीं शास्त्रीनगर में भी दस जनवरी को इंजीनियर भीम सिंह ने शान की खातिर बेटी प्रीति की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें