फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद में कानून बनाकर हो राम मंदिर का निर्माण: तोगड़िया

Sun, 16 Jul 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़ 
विज्ञापन
प्रवीण तोगड़िया
विज्ञापन
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि संसद में कानून बनाकर राम मंदिर का निर्माण हो। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के तीन साल के काम की तारीफ की।
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित विहिप की दो दिवसीय प्रांतीय बैठक में शामिल होने आए डॉ. तोगड़िया ने पत्रकारों से कहा कि राम मंदिर निर्माण का समय आ रहा है।

मंदिर निर्माण का एक ही रास्ता है, जो सोमनाथ मंदिर के समय सरदार पटेल ने बताया था। उन्होंने कहा कि संसद में कानून बनाकर राम मंदिर निर्माण हो। मोदी सरकार पर उन्होंने कहा कि तीन साल में आर्थिक विषयों पर अच्छा काम किया है।
विज्ञापन


अब हिंदुओं के विषय अर्थात राम मंदिर और गो हत्या बंदी का कानून संसद में बन जाए, जो हिंदू जनता की इच्छा है। इस दिशा में जल्द निर्णय होना चाहिए। विधान सभा में विस्फोटक एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आतंकियों के निशाने से संबंधित सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरा देश जेहादी आतंकवाद के निशाने पर है।
विज्ञापन


देश व दुनिया को इसके लिए सावधान रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जेहादी आतंकवाद का सरकार व नागरिक मिलकर मुकाबला करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें