यूपी में राज्य व निजी विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षण संस्थान 16 जनवरी तक के लिए बंद करने का आदेश जारी किया गया है। इस अवधि में पूर्व से निर्धारित या चल रही रहीं परीक्षाएं कराई जाएंगी।
शासन ने सभी राज्य व निजी विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षण संस्थान 10 जनवरी से 16 जनवरी तक के लिए बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। इस आदेश के अनुसार, पठन-पाठन ऑनलाइन संचालित किया जाएगा। इस अवधि में पूर्व से निर्धारित या चल रही रहीं परीक्षाएं कराई जाएंगी।
विज्ञापन
परीक्षाओं के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करना होगा। इस शासनादेश की प्रति उच्च शिक्षा निदेशक, सभी कुलसचिवों, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारियों और जिलाधिकारियों व मंडलायुक्तों को भेज दी गई है।