फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर, कानपुर में भी हैं सोने के खजाने!

Wed, 23 Oct 2013 11:22 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के डौंडिया खेड़ा के राव राम बक्स सिंह के किले में अभी सोने के खजाने की तलाश में खुदाई जारी है वहीं अब फतेहपुर और कानपुर में भी स्वर्ण भंडार होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


यह दावा किसी और ने नहीं बल्कि संत शोभन सरकार के शिष्य स्वामी ओम जी ने ही किया है।

स्वामी ओम जी ने कहा कि अब जब डौंडिया खेड़ा में सोना निकल जाएगा उसके बाद ही फतेहपुर व कानपुर में स्वर्ण भंडार के बारे में बताएंगे।

पढ़ें, खोजने चले स्वर्ण भंडार, लेकिन ये क्या निकला?

ओम जी ने कहा कि 16 फीट से नीचे खुदाई शुरू होगी तो स्वर्ण भंडार के साथ ही नालंदा जैसी सभ्यता होने के भी प्रमाण मिल जाएंगे।

बक्सर आश्रम पर स्वामी ओम जी ने पत्रकारों से कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों कम से कम इस मुद्दे पर एक साथ आ जाएं और उन्हें एक घंटे का समय दे दें। हम दोनों पार्टियों को अपना मंतव्य बता देंगे।
विज्ञापन


इस समय बिना मतलब की बहस छिड़ी है। कांग्रेसी स्वर्ण भंडार निकलने पर शक जता रहे हैं तो भाजपाई स्वर्ण भंडार निकलने की बात कह रहे हैं।

स्वामी ओम जी ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई आ जाएं तो वह भाजपा में शामिल हो जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें