फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, दो दिन पहले ही गया था बुआ के घर

Sat, 05 Aug 2023 05:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मृतक के पिता ने बताया कि वह दो दिन पहले अपनी बुआ के घर सासनी गया था। जब उसने वहां पता किया, तो उसकी बुआ ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम को ही उसके घर से गांव रुदायल जाने की कह कर गया था। रात में वह किसी ट्रेन से गिर गया।
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के सहपऊ में शुक्रवार रात को दिल्ली से हावड़ा जाने वाली उत्तर मध्य रेलवे लाइन पर गांव इंसौदा के पास एक 23 वर्षीय युवक की ट्रेन से गिर कर मौत हो गई। युवक दो दिन पहले ही अपनी बुआ के घर सासनी गया था, पर लौटकर वापस नहीं आ पाया। 

विज्ञापन


जानकारी देते हुए जलेसर रोड स्थित पुलिस चौकी के इंचार्ज एसआई ब्रह्म शंकर ने बताया कि मृतक की शिनाख्त उसके पिता रमेश चन्द्र निवासी गांव रुदायल ने अपने पुत्र सौरभ के रूप में की है। मृतक के पिता ने बताया कि वह दो दिन पहले अपनी बुआ के घर सासनी गया था। जब उसने वहां पता किया, तो उसकी बुआ ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम को ही उसके घर से गांव रुदायल जाने की कह कर गया था। 

रात में वह किसी ट्रेन से गिर गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर हाथरस पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजन उसके शव को लेने हाथरस पोस्टमार्टम पर पहुंचे। मृतक के घर में उसकी मौत की सूचना से कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें