फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मंडी में जलभराव से मंडरा रहा बीमारियों का खतरा, नहीं है निकासी का इंतजाम

Sat, 05 Aug 2023 03:17 AM IST
चमन शर्मा लकी शर्मा, अमर उजाला, हाथरस

सार

मंडी में मकानों से निकलने वाले गंदे पानी के कारण जलभराव हो रहा है। इसकी निकासी के लिए व्यवस्था नहीं है। अनाज मंडी में करीब 250 दुकानें हैं। इनमें अपनी उपज बेचने के लिए रोजाना करीब हजारों किसान व व्यापारी मंडी आते हैं। जलभराव व गंदगी के कारण इन सब लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन
हाथरस मंडी में जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानी की निकासी न होने के कारण हाथरस मंडी समिति परिसर में जलभराव हो रहा है। जलभराव व गंदगी के कारण आढ़तियों और यहां आने वाले किसानों को बीमारियां फैलने का डर सता रहा है। आढ़तियों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


आढ़तियों का कहना है कि मंडी में मकानों से निकलने वाले गंदे पानी के कारण जलभराव हो रहा है। इसकी निकासी के लिए व्यवस्था नहीं है। अनाज मंडी में करीब 250 दुकानें हैं। इनमें अपनी उपज बेचने के लिए रोजाना करीब हजारों किसान व व्यापारी मंडी आते हैं। जलभराव व गंदगी के कारण इन सब लोगों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है।

जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण जलभराव हो रहा है। इससे बीमारी फैलने का खतरा है। इसके बावजूद इस ओर किसी का ध्यान नहीं है। - राजेश वार्ष्णेय, आढ़ती
जलभराव से मच्छर पनपने का खतरा बढ़ गया है, इसलिए समय रहते पानी की निकासी की व्यवस्था करनी चाहिए। जलभराव से कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।- मदनलाल, आढ़ती 

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश का मौसम चल रहा है। इस कारण मंडी परिसर में जलभराव हो गया है। जल्द ही इसकी सफाई कर दी जाएगी। - जल सिंह, मंडी निरीक्षक 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें