फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: उपचार के दौरान युवक की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप

Fri, 19 May 2023 09:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित था। परिजन उसे उपचार के लिए मथुरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए। शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक श्यामू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस थाना सदर कोतवाली क्षेत्र के मथुरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


30 वर्षीय श्यामू पुत्र सरमन निवासी नगला मेवा थाना सहपऊ बेलदारी करके परिवार का पालन-पोषण करता था। श्यामू के भाई सूरज ने बताया कि श्यामू पिछले दो दिनों से बुखार से पीड़ित था। परिजन उसे उपचार के लिए मथुरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए। शुक्रवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

भाई सूरज का आरोप है कि अस्पताल में उपचार के दौरान लापरवाही बरती गई। इससे उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक ने अपने पीछे तीन छोटे बच्चों को छोड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें