फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: दो लाख रुपये की चंडीगढ़ मार्का 31 पेटी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

Thu, 21 Mar 2024 08:17 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे सर्विस रोड पर मिढ़ावली पुलिस बूथ के पास से युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 31 पेटी शराब (करीब 279 लीटर) चंडीगढ़ मार्का बरामद हुई है। तस्करी में प्रयुक्त एक सेंट्रो जिंग कार भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
बरामद शराब और गाड़ी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जनपद की सादाबाद कोतवाली पुलिस ने लोकसभा चुनाव से पहले 31 पेटी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। शराब की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


सीओ गोपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे सर्विस रोड पर मिढ़ावली पुलिस बूथ के पास से युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 31 पेटी शराब (करीब 279 लीटर) चंडीगढ़ मार्का बरामद हुई है। तस्करी में प्रयुक्त एक सेंट्रो जिंग कार भी बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी कृष्णा पुत्र राजू निवासी चंदोली थाना छाता जनपद मथुरा ने पूछताछ करने पर बताया कि वह पूर्व में भी मथुरा से शराब की तस्करी में जेल जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


20 मार्च को भी वह हरियाणा से शराब लेकर सेंट्रो कार में रखकर हाथरस, मथुरा और आसपास के अन्य जनपदों में आपूर्ति करने जा रहा था। उसके विरुद्ध जनपद मथुरा के विभिन्न थानों में आबकारी एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें