गांव फरौली के पास सुबह निकलते हुए ग्रामीणों ने एक युवक की लाश पड़ी देखी। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस डॉग स्क्ववायड और फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची। युवक के कान के पास से सिर में गोली लगी थी।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव फरौली और रामपुर के मध्य राष्ट्रीय राजमार्ग 530 बी के पास 21 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई और शव सड़क किनारे फेंक दिया गया। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
गांव फरौली के पास सुबह निकलते हुए ग्रामीणों ने एक युवक की लाश पड़ी देखी। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस डॉग स्क्ववायड और फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची। युवक के कान के पास से सिर में गोली लगी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान हाथरस में बालापट्टी निवासी गोपाल वार्ष्णेय पुत्र त्रिलोक चंद वार्ष्णेय के रूप में हुई है। वह सिम का काम करता था। मृतक युवक 17 नवंबर की शाम से अपने घर से गायब था। परिजन युवक की तलाश कर रहे थे। शव मिलने की सूचना पर परिजन भी पहुंच गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।