फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ढाबे के पास पड़ा मिला रक्तरंजित शव, ईंटों से प्रहार कर हत्या की आशंका

Sat, 18 Nov 2023 03:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

18 नवंबर की सुबह दस बजे हाथरस में सिकंदराराऊ के कासगंज रोड पर ढाबे के निकट युवक का रक्तरंजित शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव के पास ईंट पड़ी हुई मिली। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मृतक पर ईंटों से लगातार प्रहार किए गए, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पुलिस और पजिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज रोड पर एक ढाबे के पास रक्तरंजित शव मिला है। ईंटों से प्रहार कर हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव के पास में ईंट मिली हैं, जो हत्या की ओर इशारा कर रही हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन




18 नवंबर की सुबह दस बजे हाथरस में सिकंदराराऊ के कासगंज रोड पर ढाबे के निकट युवक का रक्तरंजित शव मिलने से हड़कंप मच गया। वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस को शव मिलने के बारे में सुचना दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की पहचान 45 वर्षीय लेखराज पुत्र पोप सिंह निवासी गांव फरीदाबाद के रूप में हुई। एडिशनल एएसपी अशोक कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले में चार लोगों के खिलाफ नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराइ जा रही है। शव के पास ईंट पड़ी हुई मिली। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मृतक पर ईंटों से लगातार प्रहार किए गए, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें