फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chaitra Navratri: नवरात्र के पहले दिन शैलपुत्री की आराधना, खूब बिक रही पूजन-व्रत सामग्री

Mon, 08 Apr 2024 11:31 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

चैत्र नवरात्र को लेकर बाजार में व्रत के दौरान प्रयोग में आने वाले वाला कूटू का आटा, सिंघाड़ी की आटा, समा के चावल समेत अन्य सामान दुकानों पर खरीदते हुए लोग नजर आए। इधर फलों की दुकानों पर भी केला, सेब, संतरा व अंगूर आदि की खूब बिक्री हुई।
विज्ञापन
शैलपुत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रों की शुरूआत हो रही है। पहले दिन मंदिरों में माता शैलपुत्री की आराधना की जाएगी। 8 अप्रैल को पूरे दिन शहर के मंदिरों में तैयारियों का सिलसिला चलता रहा। बाजार में पूजन, व्रत सामग्री की खूब बिक्री हुई।  

विज्ञापन


शहर के बौहरे वाली देवी मंदिर, चांमण गेट चामण मंदिर, रमनपुर चामुंडा मंदिर, पथवारी मंदिर में आयोजनों को लेकर तैयारियां की गईं। बाजार में व्रत के दौरान प्रयोग में आने वाले वाला कूटू का आटा, सिंघाड़ी की आटा, समा के चावल समेत अन्य सामान दुकानों पर खरीदते हुए लोग नजर आए। इधर फलों की दुकानों पर भी केला, सेब, संतरा व अंगूर आदि की खूब बिक्री हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें