एक युवक और युवती कुछ दिनों पहले हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के एक इलाके में किराये के मकान में रहने के लिए पहुंचे। प्रेमी-युगल ने खुद को पति-पत्नी बताया। प्रेमी-युगल को हरियाणा के गुरुग्राम की पुलिस अपने साथ ले गई।
हाथरस शहर के एक मकान में किराये पर रह रहे गुरुग्राम के युवक-युवती को हरियाणा पुलिस अपने साथ ले गई। दोनों यहां पति-पत्नी बनकर रह रहे थे।
विज्ञापन
एक युवक और युवती कुछ दिनों पहले कोतवाली सदर क्षेत्र के एक इलाके में किराये के मकान में रहने के लिए पहुंचे। प्रेमी-युगल ने खुद को पति-पत्नी बताया था। 8 अप्रैल को इस प्रेमी-युगल की तलाश के हरियाणा के गुरुग्राम की पुलिस कोतवाली सदर पहुंची। पुलिस ने इस प्रेमी युगल की तलाश के लिए कोतवाली पुलिस से संपर्क किया।
पुलिस प्रेमी युगल के ठिकाने पर पहुंच गई। हरियाणा पुलिस युवक और युवती को अपने साथ ले गई। पुलिस ने बताया कि यह दोनों युवक-युवती गुरुग्राम से आए हैं। इस मामले में संबंधित थाने में मुकदमा दर्ज है।