सासनी-नानऊ सड़क का निरीक्षण करते सांसद अनूप प्रधान। संवाद
- फोटो : Samvad
सांसद अनूप प्रधान ने शुक्रवार को सासनी-नानऊ रोड का निरीक्षण किया। उन्होंने नगला ताल स्थित किला तिराहे से लेकर भूतपुरा तक का रास्ता पैदल चलकर देखा। मौके पर गिट्टी डलवाई जा रही थी। कार्य मानक के विपरीत मिलने पर सांसद ने लोक निर्माण विभाग के एई और जेई से नाराजगी जताई।
अधिशासी अभियंता से भी फोन पर बात कर मानक के अनुरूप सड़क बनवाने को कहा। उन्होंने ग्रामीणों से भी कहा कि अगर सड़क मानक के अनुरूप नहीं बनती तो इसकी शिकायत तुरंत करें। सांसद ने बताया कि यह सड़क करीब 19 करोड़ रुपये से बनेगी।
इस सड़क को बालाजी कंस्ट्रक्शन फर्म द्वारा बनाया जाएगा। सासनी किला तिराहे से लेकर हाथरस सीमा तक करीब 12 किमी लंबी इस सड़क का निर्माण किया जाएगा।
यह सड़क साढ़े पांच मीटर चौड़ी बनाई जाएगी। गांव भूतपुरा के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की तैयारी शुरू होने पर सांसद का माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि संदीप सिंह जादौन, मंडल अध्यक्ष आकाश सेंगर, पूर्व मंडल अध्यक्ष ध्रुव शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अविनाश तिवारी, प्रेम सिंह कुशवाहा, सत्येंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह उर्फ भूरा मास्टर, अंशुल शर्मा आदि मौजूद थे।