फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: उधारी के विवाद में हुआ झगड़ा, बजरंग दल कार्यकर्ता सहित चार पर मुकदमा दर्ज

Sat, 01 Mar 2025 01:56 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

विजयवीर सिंह का आरोप है कि रात 10 बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी मनीष तमंचा लेकर आया। उन्होंने जब मनीष से उधारी के रुपये मांगे तो वह आक्रोशित होकर गालियां देने लगा और तमंचे की बट से प्रहार कर दिया।
 
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव कंचना में दुकान की उधारी के रुपयों के विवाद में हुए झगड़े में पुलिस ने बजरंग दल के एक कार्यकर्ता सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


गांव निवासी विजयवीर सिंह ने कहा है कि 26 फरवरी की रात 10 बजे वह अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी मनीष तमंचा लेकर आया। उन्होंने जब मनीष से उधारी के रुपये मांगे तो वह आक्रोशित होकर गालियां देने लगा और तमंचे की बट से प्रहार कर दिया।

जब वह अपनी जान बचाकर अपने घर की ओर भागने लगे तो आरोपी ने जान से मारने की नीयत से एक फायर कर दिया, जिससे वह बाल-बाल बच गए। कुछ देर बाद ही मनीष के परिजन नरेंद्र, दिगंबर, कलुआ हाथों में लाठी-डंडे लेकर आ गए और घर में घुसकर पीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे पक्ष के मनीष का कहना है कि वह दूध का कारोबार करते हैं। 25 फरवरी की रात आठ बजे वह दूध की आपूर्ति कर घर लौट रहे थे। इस दौरान गांव के कुछ लोग शराब पीकर उनकी बाइक के सामने आ गए थे। विरोध करने पर एक व्यक्ति ने तमंचे से उन पर फायर कर दिया। मनीष बजरंग दल के कार्यकर्ता हैं। उनका कहना है कि उन्हें फंसाने के लिए यह मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें