फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: बंदर के कूदते ही दीवार गिरी, दबकर महिला की मौत, पति गंभीर घायल, आगरा रेफर

Mon, 15 Jul 2024 01:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

एक पुरानी दीवार पर बंदर कूदा, जिससे वह भरभारकर गिर पड़ी। जिसमें पति और पत्नी दब गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को बाहर निकाल और घायल अवस्था में सीएचसी सादाबाद में भर्ती कराया। वहां पत्नी को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
दीवार गिरने से उसमें दबा वाहन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक बंदर अचानक दीवार पर कूदा, जिससे दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के सहारे खड़े पति-पत्नी उसके नीचे दब गए। पत्नी की मौत हो गई और पति को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


सादाबाद के इस्लामनगर निवासी 58 वर्षीय राजू मोपेड पर आम और सब्जी बेचने का काम करता था। 15 जुलाई सुबह वह अपनी 55 वर्षीय पत्नी वहीदा के साथ मोपेड में आम भर रहा था । उसी समय पड़ोस में खड़ी एक पुरानी दीवार पर बंदर कूदा, जिससे वह गिर भरभारकर गिर पड़ी। जिसमें पति और पत्नी दब गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने दोनों को बाहर निकाल और घायल अवस्था में सीएचसी सादाबाद में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने पत्नी वहीदा को मृत घोषित कर दिया और गंभीर घायल अवस्था में राजू को आगरा के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने वहीदा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें