सिकंदराराऊ के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी निवासी पति-पत्नी वोट डालने के बाद बाइक पर अपनी ससुराल एटा जा रहे थे। एटा से पहले सुन्ना नहर पर स्पीड ब्रेकर से बाइक उछल गई, जिससे पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई। इलाज के लिये ले जाते समय उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
पति-पत्नी वोट डालने के बाद बाइक से अपनी ससुराल जा रहे थे। स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछल गई। जिससे महिला सड़क पर गिर गई और उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ के मोहल्ला ब्राह्मणपुरी निवासी अजीत शर्मा पत्रकार हैं। वह अपनी 57 वर्षीय पत्नी सुधा शर्मा के साथ वोट डालने के बाद बाइक पर अपनी ससुराल एटा जा रहे थे। एटा से पहले सुन्ना नहर पर स्पीड ब्रेकर से बाइक उछल गई, जिससे पीछे बैठी सुधा सड़क पर गिर कर गंभीर घायल हो गई। इलाज के लिये ले जाते समय उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
महिला की मौत से पूरे मोहल्ले में हाहाकार मच गया। उनके निधन पर राकेश वार्ष्णेय, राजेश महाजन, अनूप शर्मा, इश्त्याक भारती, पवन पंडित, विनय चतुर्वेदी, पंकज यादव, संदीप पुंढीर, बृज बिहारी कौशिक आदि ने शोक व्यक्त किया।