फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: खेत में पड़ा मिला महिला का शव, सनसनी, नहीं हुई शिनाख्त, पुलिस जांच में जुटी

Wed, 31 Jul 2024 08:56 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मृतक महिला की उम्र 25 से 27 साल बताई जा रही है। महिला नीले रंग का सलवार सूट पहने हुए है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई। 
विज्ञापन
खेत में मिले महिला के शव मामले की जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव लुटसान में 31 जुलाई सुबह उस समय में हड़कंप मच गया, जब लोगों को खेत में एक महिला का शव पड़ा दिखाई दिया। मृतक महिला की उम्र 25 से 27 साल बताई जा रही है। महिला नीले रंग का सलवार सूट पहने हुए है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई। 

विज्ञापन


घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली सासनी पुलिस व अपर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के लिए पुलिस ने श्वान दस्ते को भी मौके पर बुलाया। घटना स्थल का फॉरेंसिक टीम ने निरीक्षण कर सबूत और साक्ष्य संकलित किए। शव की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें