न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली चंदपा के एक गांव में पत्नी ने अपनी बहन के साथ मिलकर पति की पिटाई कर डाली। जिससे वह बेहोश हो गया। मारपीट व हंगामे की जानकारी लगते ही तमाम लोग एकत्रित हो गए। मारपीट का वीडियो भी लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।
कोतवाली चंदपा के एक गांव में दो सगे भाइयों की एक ही परिवार की दो बहनों से शादी हुई थी। पीड़ित के छोटे भाई व उसकी पत्नी के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। विवाहिता ने अपनी बहन के साथ मिलकर पति के साथ मारपीट कर दी।
महिलाओं के उग्र रूप को देखकर कोई भी युवक को बचाने नहीं आया। मारपीट की सूचना पर कोतवाली चंदपा पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। कोतवाली प्रभारी चंदपा भारत भूषण ने बताया घायल का उपचार चल रहा है। इस संबंध में तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद